X Close
X

पूर्व CM मुलायम सिंह की समधन का लखनऊ से हुआ ट्रांसफर


Moradabad:

पूर्व CM मुलायम सिंह की समधन का लखनऊ से हुआ ट्रांसफर, 25 साल से रसूख की वजह से नगर निगम में थीं तैनात अंबी का साल 2018 में ट्रांसफर हुआ था लेकिन उस वक्त भी उनके ट्रांसफर पर रोक लग गई थी। वह एलडीए में काम करती थीं लेकिन फिर उन्हें नगर निगम में पोस्ट कर दिया गया था।
अंबी बिष्ट का लखनऊ से बाराबंकी ट्रांसफरअंबी बिष्ट के रसूख और मुलायम परिवार से रिश्तों की वजह से 25 सालों से नहीं हुआ था ट्रांसफरमुलायम की बहू अपर्णा यादव बिष्ट की मां हैं अंबी बिष्ट
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट का लखनऊ से बाराबंकी ट्रांसफर कर दिया गया है। अंबी बिष्ट के रसूख और मुलायम परिवार से रिश्तों की वजह से उनका ट्रांसफर नहीं किया जाता था और वह 25 सालों से लखनऊ में ही नगर निगम में सेवाएं दे रही थीं। बता दें कि अंबी बिष्ट, मुलायम की बहू अपर्णा यादव बिष्ट की मां हैं। इससे पहले भी अंबी बिष्ट के ट्रांसफर ऑर्डर कई बार आए लेकिन रसूख के चलते इन आदेशों को रद्द करवाया जाता रहा। इससे पहले अंबी का साल 2018 में ट्रांसफर हुआ था लेकिन उस वक्त भी उनके ट्रांसफर पर रोक लग गई थी। वह एलडीए में काम करती थीं लेकिन फिर उन्हें नगर निगम में पोस्ट कर दिया गया था।प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा यादव बिष्ट अपर्णा यादव बिष्ट मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। साल 2017 में उन्होंने सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा से हार मिली थी। इसके बाद अपर्णा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। नगर विकास विभाग ने 188 अधिकारियों के ट्रांसफर किए इस बार नगर विकास विभाग ने 188 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जहां एक तरफ मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी विष्ट को लखनऊ नगर निगम से बाराबंकी नगर पालिका परिषद भेजा गया है, वहीं सालों से जमी डा. बिन्नो अब्बास रिजवी को अयोध्या भेजा गया है।


पूर्व CM मुलायम सिंह की समधन का लखनऊ से हुआ ट्रांसफर was first posted on July 3, 2022 at 5:27 pm.
©2021 "Hukoomat Express". Use of this feed is for personal non-commercial use only. If you are not reading this article in your feed reader, then the site is guilty of copyright infringement. Please contact me at admin@hukoomatexpress.com
Hukoomat Reporter